Thursday, 10 March 2016

हार्टफुलनैस

हार्टफुलनैस
www.heartfulness.org
www.sahajmarg.org


हमारी आत्मा जो दिव्य प्रेम का स्त्रोत हैवह हमारे हिर्दय में निवास करती है। इसीलिये जब हम किसी कार्य को दिल से करते है तो वह अत्यंत प्रभावशील हो जाता है क्योंकि उस कार्य में हमारे हिर्दय में मौजूद दिव्यता का सत्व भी शामिल हो जाता हैं। अत: जब हम दिल व उत्साह के साथ कार्य करते हैं तो दिल की गहराईयों की छुअन उस कार्य को सरल व सटीक बना देती है। तब वह कार्य हमें आन्नदित करता है, और हमारे हिर्दय में भरी दिव्यता व उससे जुड़े आन्नद को जब हम अपने हर कार्य में संयोजित करने का प्रयास  करते हैं तो वह प्रयास ‘हार्टफुल’ प्रयास कहलाते हैं

इसी तरह जब हम भक्ति व प्रेम के भाव के साथ अपने हिर्दय में मौजूद दिव्यता पर नियमित ध्यान का अभ्यास करते हैं तो हम अपने हिर्दय की दिव्यता से अटूट संम्बध स्थापित करने लगते हैं; तब हमारे हर कार्य व विचार में, हमारे हिर्दय की दिव्यता शामिल होने लगती हैं। लगातार अभ्यास करते रहने से हम स्वं को ‘हर जगह व हर हिर्दय में मौजूद’ दिव्यता से जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं। अतंत: हमारा स्वंय से यानी मानव के वास्तविक स्वभाव से परिचय होने लगता हैं। तब हमारे ‘भीतर हिर्दय में भरे दिव्य गुण व विनम्रता’, ध्यान प्रकिया की सहायता से अनावरित हो कर स्वत: ही बाहर परिलक्षित होने लगते हैं; जिससे हम दूसरों के हिर्दय में भी दिव्य प्रेम जागृत कर पाते हैं।

अत: हम कह सकते हैं कि जब एक हिर्दय हार्टफुल नजरिये से, यानी हर्दयानुभूती के साथ इस दुनिया से संम्पर्क करता है, तब वह ‘अपने हिर्दय के भीतर की दिव्यता को’ — बाहर भी हर जगह देखता ओर महसूस कर पाता है। ओर तब हमारा दिव्य प्रेम से भरा हिर्दय स्वत: ही हर दूसरे हिर्दय की दिव्यता से सहिर्दयता का संपर्क स्थापित करने लगता है। तब स्वयम ही परानुभूती से परिपूर्ण "हार्टफुलनैस" की दशा उत्पन्न हो जाती है।

इस दुनिया का हर व्यक्ति अगर चाहे तो हार्ट्फुलनैस पद्द्ति के अनुसार हिर्दय पर नियमित ध्यान के अभ्यास द्वारा अपने भीतर, यह परम सुख से भरा दिव्य मनोभाव सहजता से विकसित कर सकता है। सहज मार्ग पूर्ण रूप से प्राकृति के नियमों पर आधारित प्रणाली है। जिसको अपनाने व दिलचस्पी के साथ निभाने से मानव के दिव्य गुण स्वत: अभिव्यक्त होने लगते हैं। यह उत्कृष्ट मार्ग हर मानव को मनुष्य जीवन के सर्वोच्च शिखर तक ले जाने की क्षमता से परिपूर्ण पथ है।  


                                      *********